औरैया19जून*योग से होती है आनन्द की अनुभूति
० यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 139 वें चरण का सफाई अभियान ० जिलाधिकारी महोदय ने यमुना मैया की आरती के उपरांत सफाई अभियान में सहभागिता की ० जिलाधिकारी महोदय ने यमुना तट पर किया पौधारोपण* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. व वन विभाग, औरैया द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के अमृत महोत्सव “अमृत योग सप्ताह” के अंतर्गत आज दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार को प्रातः 6 बजे यमुना तट स्थल, औरैया पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु जिलाधिकारी-औरैया मा.पी.सी. श्रीवास्तव व कार्यक्रम आयोजक के रूप में जिला वन अधिकारी,औरैया श्री विमल कुमार सिंह मौजूद रहे, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों, महिला शाखा तुलसी व वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका हृदय से अभिनंदन किया। आयोजन के अंतर्गत विशिष्ट अतिथि श्री विमल कुमार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई, यमुना तट पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय ने यमुना मैया की पूजा अर्चना करने के उपरांत घंटा घड़ियाल के साथ पतित पावनी यमुना मैया की आरती उतारी, तदोपरांत योगाभ्यास के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि योग जीवन की अमूल्य निधि है, दैनिक कार्यों में योग को हिस्सा बनाने पर लोग तमाम बीमारियों से बचकर अपने जीवन को खुशहाल व प्रश्न निश्चित रख सकते हैं, जबकि योगाचार्य विशाल दुबे व योगाचार्य मिथुन मिश्रा द्वारा योगाभ्यास हास्य योग के साथ संपन्न कराया गया, मुख्य अतिथि महोदय ने यमुना तट पर लंबी आयु व सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पीपल आदि कई पौधारोपण किया उन्होंने बताया कि पौधों से ही हम जीवों को प्राणवायु मिलती है, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने अंत्येष्टि स्थलों पर विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित 139 वें श्मशान घाट सफाई अभियान में सहभागिता की, तथा यमुना मैया को प्रणाम व यमुना जल से आचमन कर मैया का आशीर्वाद ग्रहण किया, उन्होंने कहा कि यह जीवन के अंतिम सत्य का पवित्र स्थल है, सभी को अपना जीवन काल पूर्ण कर यहां पर आना है, उन्होंने विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित जनहित के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, वन विभाग के रेंजर व वन दरोगा, निरीक्षक महिला शाखा तुलसी की समस्त सदस्य, समिति के सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, विकास गुप्ता, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, शिक्षक अनुराग गुप्ता, अर्पित दुबे एडवोकेट, राकेश गुप्ता व योगेश गुप्ता बैंक वाले, मोहित अग्रवाल(लकी), अनूप बिश्नोई, ऋषभ पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के 3 सैकड़ा सेवादार मौजूद रहे।
More Stories
अयोध्या7जुलाई25*बार एसोसिएशन चुनाव 2025: नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू,प्रत्याशी अधिवक्ताओं में उत्साह।
प्रयागराज7जुलाई25*निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 3000 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
अयोध्या7जुलाई25*पूर्व मंत्री आनंदसेन ने फीता काटकर लकी डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन