औरैया19जुलाई*जन जागरण समिति के पदाधिकारियो ने 47 वां ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा*
*औरैया।* एससी एसटी एक्ट संशोधन 2018 के बाद इस एक्ट के बढ़ रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्ट में संशोधन कराने की मांग को लेकर हर माह दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में जन जागरण समिति औरैया द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत को संबोधित 47 वां ज्ञापन मंगलवार को जिला मुख्यालय ककोर में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को सौंपा। समिति के संयोजक महेश पांडेय ने बताया की अगला ज्ञापन 19 अगस्त 2022 को सौंपा जाएगा और जब तक इस एक्ट में इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन नहीं होता तब तक लगातार धरना देकर ज्ञापन दिया जाता रहेगा। महेश पांडेय ने यह भी कहा की जनपद में जिनके ऊपर एससी एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे लिखाए गये हैं पीड़ित सभी लोग मुकदमों की निष्पक्ष सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग को लेकर 19 तारीख को दिए जाने वाले ज्ञापन के साथ अपना ज्ञापन देकर न्याय पाने की प्रार्थना कर सकते हैं। ज्ञापन देते समय राम नाथ त्रिपाठी, राम रतन पाल , श्याम बाबू शर्मा, सुरेश सिंह राजावत , ओमजी पाण्डेय, प्रशांत मिश्र , गिरीश सिकरवार , विकास अवस्थी , मनु राजपूत , अवधेश पांडेय, आलोक दुबे, ओम प्रकाश , सुरेश चंद्र , कमलेश अवस्थी , पीएस पांडे, सुरेश सिंह, रमाकांत त्रिपाठी ,रामकृपाल दीक्षित, टीपी सिंह ,सुरेश चंद तिवारी, बलराम सिंह भदौरिया, सुशील दुबे ,कमलेश अवस्थी, राम बहादुर तिवारी, रघु पाल सिंह चौहान, अश्वनी दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ13अगस्त26*शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं।
मथुरा 13 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को कुल 327 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*