औरैया19अप्रैल2022*भागवत कथा सुनने से होता जग कल्याण- आचार्य ब्रजेश चैतन्य*
*कंचौसी,औरैया।* कस्बा स्थित नई सब्जी चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा में पांचवे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। भागवत कथा में आचार्य शास्त्री ब्रजेश चैतन्य ने कहा भागवत कथा सुनने से जीवन का कल्याण होता है। आचार्य जी श्री कृष्ण को विष्णु का अवतार बताया। कहा कि अभी तक भगवान विष्णु ने 12 अवतार धारण किए हैं।
आचार्य श्री शास्त्री कहा कि श्रीकृष्ण हिंदू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है, तब-तब भगवान विष्णु अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 12 अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदुकुल के वंश में हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेते ही कर्म का चयन किया। नन्हें कृष्ण द्वारा जन्म के छठे दिन ही शकटासुर का वध कर दिया, सातवें दिन पूतना को मौत की नींद सुला दिया। तीन महीने के थे, तो कान्हा ने व्योमासुर को मार गिराया। प्रभु ने बाल्यकाल में ही कालिया वध किया और सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को उठा कर इंद्र के अभिमान को चूर-चूर किया। गोकुल में गोचरण किया, तथा गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया। प्रत्येक व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट