औरैया18फरवरी*अछल्दा पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया लूट का खुलासा।
*थाना अछल्दा पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर कब्जे से लूट के माल(5500 रू0), 03 अदद तमंचे 315 बोर व घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।*
*संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 16.02.2023 तो वादी बिष्णु शुक्ला पुत्र अखिलेश शुक्ला निवासी ग्राम व पोस्ट घसारा थाना अछल्दा जनपद औरैया द्वारा थाना अछल्दा पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16.02.2023 को सुबह वह अपने परिवार के साथ बाजार जा रहा था तभी रास्तें में सफेद फॉर्च्यूनर द्वारा मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर अभियुक्तों द्वारा तमंचे के दम पर मेरे व मेरे परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्तों ने मेरे मां के जेवर व 30,000 रूपयें नगदी लूट लिये। उक्त तहरीर के आधार पर थाना अछल्दा के अन्तर्गत मु0अ0सं0 61/23 धारा 395/506 भादवि0 बनाम 04 नामजद व अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अछल्दा श्री सत्य प्रकाश के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीमों का गठन कर अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें।
गठित टीम द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व उक्त संदिग्ध कार के वाहन स्वामी की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी जिस क्रम में आज दिनांक 17.02.2023 को भ्रमण/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना से सम्बन्धित 02 नामजद व 01 प्रकाश में आयें 1. समोद सिह उर्फ सुबोध पुत्र श्री श्याम सिह निबासी ग्राम छुटका मढा थाना अछल्दा जनपद औरेया 02. रबि यादब पुत्र श्री राजेश कुमार निबासी ग्राम छुटका मढा थाना अछल्दा जनपद औरेया व 3. अंशुल पुत्र श्री सत्यबीर निबासी ग्राम मुर्चा नगरिया थाना एरबाकटरा जनपद औरेया (दौराने विवेचना से प्रकाश में आये) को 24 घण्टें के अन्दर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर घसारा नहर पुल से समय करीब 9.20 बजे मय घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से घटना में प्रयुक्त 03 अवैध असलहें 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस, लूट के 5500 रूपयें व 03 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद नाजायज तमंचे के आधार मु0अ0सं0 62/23 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम समोद सिह उर्फ सुबोध, मु0अ0सं0 63/23 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम रबि यादव तथा मु0अ0सं0 64/23 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम अंशुल पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*-
1. समोद सिह उर्फ सुबोध पुत्र श्री श्याम सिह निबासी ग्राम छुटका मढा थाना अछल्दा जनपद औरेया
2. रबि यादब पुत्र श्री राजेश कुमार निबासी ग्राम छुटका मढा थाना अछल्दा जनपद औरेया
3. अंशुल पुत्र श्री सत्यबीर निबासी ग्राम मुर्चा नगरिया थाना एरबाकटरा जनपद औरेया
*आपराधिक इतिहास*-
*समोद सिंह*-
01.मु0अ0सं0 495/17 धारा 386/323 भादवि थाना भर्थना इटावा
02.21/19 धारा 342/323/308/325/504/506 भादवि
03.मु0अ0सं0 962/21 धारा 370ए(2)/34 भादविव 3/4/5 अनैतिक व्यापार अधि0 नोयडा
04. मु0अ0सं0 256/22 धारा 394/379/511 भादवि थाना अछल्दा
05. मु0अ0सं0 9/23 धारा 452/354/323/504/506 भादवि अछल्दा
06. मु0अ0सं0 61/23 धारा 395/506 भादवि अछल्दा
07. मु0अ0सं0 62/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 अछल्दा
*रवि यादव*-
01. मु0अ0सं0 117/20 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा
02. मु0अ0सं0 117/19 धारा 395/412 भादवि थाना विधूना
03. मु0अ0सं0 28/19 धारा 379/411 भादवि जीआरपी इटावा
04. मु0अ0सं0 570/21 धारा 364ए/323/504/506 भादवि व 7 सीएल एक्ट थान दिवियापुर
05. मु0अ0सं0 200/19 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना विधूना
06. मु0अ0सं0 203/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना विधूना
07. मु0अ0सं0 219/19 धारा 3(1) गैगस्टुर एक्ट थाना विधूना
08. मु0अ0सं0 577/212 धारा 307 भादवि थाना दिवियापुर
09. मु0अ0सं0 578/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना दिवियापुर
10. मु0अ0सं0 61/23 धारा 395/506 भादवि अछल्दा
11. मु0अ0सं0 63/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना अछल्दा
*अशुल*
01. मु0अ0सं0 577/21 धारा 307 भादवि थाना दिवियापुर
02. मु0अ0सं0 581/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट दिवियापुर
03. मु0अ0सं0 61/23 धारा 395/506 अछल्दा
04. मु0अ0सं0 63/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना अछल्दा
*वांछित अभियुक्तों का विवरण*-
1. चन्द्र मोहन उर्फ कल्लू पुत्र रामप्रकाश निवासी पुर्वा मदा थाना अछल्दा जनपद औरैया
2. सौरभ दुबे पुत्र उमेश चन्द्र निवासी पुठिया साम्हों थाना भरथना जनपद इटावा
*बरामदगी*-
1. 5500/- रुपये
2. तीन अंदद तमंचा व 03 जिंदा कारतूस .315 बोर
3. 03 अदद मोबाइल
4. फोर्च्यूनर UP 79 W 7472 (अन्तर्गत धारा 207 mv act)
*गिरफ्तार करने वाली टीम*-उ0नि0 कालीचरन ,का0 1220 अमित पाल व का0 1248 दीपक कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*