औरैया18दिसम्बर*_रोजगार मेला का आयोजन 22 को_*
*_औरैया 18 दिसंबर 2021_*- _जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल के संयुक्त तत्वधान में 22 दिसंबर को आईटीआई परिसर मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आईटीआई एवं टेक्निकल डिप्लोमा आवेदन के साथ सम्मिलित कर सकते हैं विभिन्न पदों पर 22 दिसंबर को 11:00 बजे से आईटीआई परिसर में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीबी बायोडाटा दिनांक 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन कार्ड के साथ-साथ शैक्षिक योग्यता जाति निवास संबंधी प्रमाण पत्र मूल रूप एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है । अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।_
????????
*_जिला सूचना कार्यालय, औरैया_*
????????
More Stories
महोबा 9 अक्टूबर 26*NHM संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
लखनऊ 9 अक्टूबर 26*एप के जरिए ऑनलाइन कनेक्ट होंगी प्रदेश की महिलाएं*
नई दिल्ली 9 अक्टूबर 26*डॉक्टरों के भ्रामक विज्ञापन पर NMC का शिकंजा, नई गाइडलाइन लागू”**