औरैया17नवम्बर*सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान भाई जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन – डीएम*
*औरैया।* किसानों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ की उपज के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद केंद्र स्थापित किये हैं। सरकारी केंद्रों पर धान आदि की बिक्री के लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। डिप्टी कलेक्टर/ उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बिचौलियों से बचने और अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए किसानों को सरकारी केंद्रों पर जाकर धान आदि फसलों की बिक्री करनीचाहिए। इसके लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सरकारी केंद्रों पर किसानों को पर्याप्त सहूलियत मिलती है साथ ही उनकी उपज का उचित और पर्याप्त धन उनके खातों में सीधे भेजा जाता है। उन्होंने जनपद के किसानों से अनुरोध किया है कि वह सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए पंजीकरण अवश्य करा लें।

More Stories
लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 19 नवम्बर 26*पनकी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: दो महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,
चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप