February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

औरैया17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[17/12, 5:18 PM] Ram Prakash Sharma: *बैनामा कराने आई महिला के साथ हुई टप्पेबाजी*

*औरैया।* सौरिख कन्नौज के गांव कुंवरपुर काशीदीन की मूल निवासी हाल निवासी दिल्ली सरिता देवी ने बताया कि उन्होंने एक प्लाट दिबियापुर विकास कुंज निवासी प्रेमलता को बेचा था। जिसका गुरुवार को बैनामा करने के लिए तहसील स्थित सिविल अधिवक्ता के बस्ते पर आए थे। जहां प्रेमलता ने उसे सवा तीन लाख रुपये भरा एक बैग दिया था। इस बीच वह कागजों पर हस्ताक्षर करने में व्यस्त हो गईं। तभी किसी ने उसका रुपयों भरा बैग पार कर दिया। तत्काल सूचना पर पहुंचे नरायनपुर चौकी इंचार्ज प्रवीण यादव ने मौके पर जांच पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। सीसीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
[17/12, 5:18 PM] Ram Prakash Sharma: *व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत*

*औरैया।* प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला के गुरुवार को औरैया शहर पहुंचने पर व्यापारियों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व देश में कई पार्टियों की सरकारें आईं और चली गईं लेकिन किसी ने भी व्यापारियों के हितों पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि अब व्यापारियों की पार्टी मैदान में आ गई है। यह पार्टी व्यापारियों के सहयोग से प्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। कहा कि अब व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने वाली सरकारों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने 2022 में प्रदेश में बनने वाली सरकार में जन अभियाान पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका के होने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों को चुनाव आते ही विभिन्न पार्टियां अपना वोटर कहने लगती हैं। जबकि चुनाव जीतने के बाद उनको रेहड़ी से खदेडऩे का काम किया जाता है। कहा कि सत्ता में आने पर रेहड़ी वालों को स्थायित्व दिलाया जाएगा। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, व्यापारी आयोग का गठन किया जाएगा। महंगाई को दूर किया जाएगा। साथ ही छोटे-बड़े व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। अब तक 118 व्यापारियों के चुनाव लडऩे के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने औरैया शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जन अभियान पार्टी के लिए जो भी प्रत्याशी चयनित जाएगा, उसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता की अहम भूमिका होगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जालौन रोड स्थित होटल सांई पैलेस में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, विनय पुरवार, धर्मेंद्र यादव, नीरज पोरवाल, जाहर सिंह प्रधान नरोत्तमपुर, प्रधान खानपुर लारा, गल्ला मंडी आढ़त संघ महामंत्री जमाली सिंह, जसोदा नंदन समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
[17/12, 6:24 PM] Ram Prakash Sharma: *वांछित, वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में विशेष धरपकड़ अभियान ऑपरेशन “थन्डर स्ट्राइक” चलाया गया। जिसके तहत जनपद के समस्त थानों ने टीमे गठित कर बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार 13 वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसमे थाना दिबियापुर की उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त उदयवीर यादव पुत्र प्रयाग नरायन निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जान से मारने की धमकी देने की धारा में वारण्टी था। वहीं उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त छोटे मुन्नू उर्फ प्रदीप पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी कैंझरी थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में वारण्टी था। वहीं थाने के उ0नि0 प्रमोद कुमार सागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त शिव प्रकाश पालीवाल व सुरज प्रकाश पालीवाल पुत्रगण मूलचन्द्र पालीवाल निवासी भगवतीगंज थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट की धारा में वारण्टी थे। उधर थाना सहायल के उ०नि० उदय प्रकाश द्वारा वारण्टी अभियुक्त शिवकुमार उर्फ सर्वेश पुत्र सिपाही लाल निवासी पुर्वा कड़ा थाना सहायल जनपद औरया को गिरफ्तार किया गया। । गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं समेत घर में घुसकर मारपीट करने की धारा में वारण्टी था। उ0नि0 उदय प्रकाश द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र बादशाह निवासी गेंहू चना पूर्वा थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं में वारण्टी था। उ0नि0 उदय प्रकाश द्वारा वारण्टी अभियुक्त बीरेन्द्र पुत्र सोवरन निवासी सींगपुर थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं में वारण्टी था। थाना फफूंद के उ0नि0 मनीष कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी कुशल पुर्वा थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट समेत अन्य धारा में वारण्टी था। उ0नि0 मनीष कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त नाजिम पुत्र स्व० दीनस्लाम निवासी रामपुर थाना फफूद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में वारण्टी था। वहीं थाना अजीतमल के उ०नि० मुनीष कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त कमला पुत्र कलाम निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गौवध निवारण अधिनियम में वाछित था। वहीं थाना बेला के उ0नि0 नीरज त्रिपाठी द्वारा वारण्टी अभियुक्त जसवंत सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी अमृतपुर थाना बेला जनपद औरया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद का वारंटी था। उधर कोतवाली बिधना के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामबली पुत्र लायक निवासी कुचैली थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं समेत जानलेवा हमला एवं दलित अधिनियम में वारण्टी था। वहीं थाना अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त सत्यभान उर्फ काका पुत्र राधाकृष्ण निवासी धमसिया थाना अछल्दा जनपद औरया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट की धारा में वारण्टी था।

Taza Khabar