औरैया16सितम्बर*विद्युत करंट की चपेट में बच्चा झुलसा , ई रिक्शा चार्ज करते समय घटना हुई*
फफूंद/औरैया
गुरुवार की देर रात बिजली के सम्पर्क में आने से एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बिजली का करंट इतना जोर से पकड़ा की बच्चे को कुछ समय के लिए जकड़े रह गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही वह बेहोश हो गया। दरअसल घटना खिरिया गांव की है। गुरुवार को आकाश पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।गुरुवार को फफूंद से ई रिक्शा लेकर रात मे अपने गाँव खिरिया जा रहा था घर पहुंचते ही उसने ई रिक्शा को चार्ज करना चाहा तार कटे होने से वह उसी मे चिपक गया जब परिजनो की नजर पड़ी तो देखा आकाश बुरी तरह छटपटा रहा था।आनन फानन मे बिजली का तार काटा गया तब जाकर बच्चे को छुड़ाया गलीमत रही सही टाईम पर परिवार बालो की निगाह पड़ गई नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बच्चे के सीने व पैर मे फफोले पड़ गए है जिससे एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया।फिलहाल बच्चे की हालत सही है।

More Stories
लखनऊ २६ फरवरी २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 26 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों में हड़कंप, जिले से भागने पर मजबूर!
श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू ।