औरैया16जुलाई24*मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को डीएम ने दिये निर्देश।
*_मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये।_*
*_ यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत आपूर्ति अनावश्यक बाधित न की जाए।_*
*_साफ-सफाई सभी क्षेत्रों में प्रत्येक दशा में सुनिश्चित हो।_*
*_ जिलाधिकारी।_*
*_औरैया 16 जुलाई 2024 -_* जिलाधिकारी डा0 इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अंजाम दें जिससे किसी प्रकार की कोई व्यवस्था न बिगड़े और मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न हो।
उक्त द्वय अधिकारियों ने कहा कि त्योहार सभी के लिए एक समान होते हैं इसलिए यह प्रयास किया जाए कि किसी के द्वारा कोई अफवाह आदि न फैलाई जाए और सभी लोग आपस में मिलकर त्योहार मनाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा सुनील कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
कानपुर देहात 7 नवम्बर 26*विधानसभा 206के भावी विधायक सुनील कुमार निषाद जी ने दीपावली के अवसर मे समस्त रनिया वा देश वासियो को इस पावन पर्व पर शुभकामनाए दी *
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*