June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया15सितम्बर*पोषण पंचायत में महिलाओं को सुपोषण के प्रति किया गया जागरूक*

औरैया15सितम्बर*पोषण पंचायत में महिलाओं को सुपोषण के प्रति किया गया जागरूक*

औरैया15सितम्बर*पोषण पंचायत में महिलाओं को सुपोषण के प्रति किया गया जागरूक*

*महिला आयोग की सदस्या और जिलाधिकारी ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

*महिला आयोग की सदस्या व जिलाधिकारी ने बच्चों को खीर खिलाई*

*औरैया।* बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में ईशा वाटिका गेस्ट हाउस में “पोषण पंचायत” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिये पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिये योग एवं आयुष के महत्व से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रंजना शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को अपने गर्भकाल में ही अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। यदि गर्भकाल के समय महिलाएं उचित भोजन करें तो इससे बच्चे को पर्याप्त भोजन मिलेगा और पैदा होने पर बच्चे कुपोषित नहीं होंगे। इसलिए गर्भकाल के दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक पोषणयुक्त भोजन करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय खाद्य पदार्थो एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए छोटी-छोटी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियों एवं पोषण युक्त भोजन का सेवन करना अतिआवश्यक है।कुपोषण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भी सभी महिलाओं को कुपोषण से बचाव एवं सुपोषण संबंधित जानकारी दी। आयोजित पोषण पंचायत में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं जिलाधिकारी द्वारा दो गर्भवती महिला की गोदभराई की गयी एवं दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी द्वारा किया गया कार्यक्रम में डीसी एन आर एल एम व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.