ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया15अगस्त23*स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ पर किया गया वृक्षारोपण।
बिधूना औरैया देवराम 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ उत्सव में बुद्धा लाईट इन्वायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया धर्मार्थ ट्रस्ट कछपुरा देवरांव औरैया के अध्यक्ष अशोक कुमार शाक्य द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण मुहिम “उत्सवों की याद में पौधरोपण”के तहत प्राथमिक विद्यालय कछपुरा, स्वतंत्रता सेनानी शिक्षा निकेतन देवरांव व विटोली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरांव औरैया में 17 पौधे रोपित व दान किए गए। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय पाल जी, सहायक अध्यापक संजय सिंह जी, आगनवाड़ी कार्यकर्ती सुनीता शाक्य जी, विमला देवी, सत्यनारायण सविता जी और स्वतंत्रता सेनानी शिक्षा निकेतन व विटोली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी जी,प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शुक्ला जी, प्रधानाचार्य बादशाह सिंह शाक्य जी एवम समस्त शिक्षक गण और बुद्धा लाईट इन्वायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार शाक्य जी, व कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी शाक्य व विद्यालय के बच्चे मौजुद रहे। संस्था के अध्यक्ष अशोक शाक्य द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी शुभ उत्सव हो एक पौधा जरूर लगाएं क्योंकि “जब तक है वन तब तक है जीवन”।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक।

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*