औरैया14अगस्त21*डॉ सुभाष गुप्ता बनाये गए सपा व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*
*कंचौसी औरैया* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा की ओर से सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री/विधायक माननीय संजय गर्ग जी ने पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पद पर जनपद औरैया के कस्बा कंचौसी निवासी डॉ सुभाष गुप्ता को मनोनीत किया।एवं अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मनोनयन पत्र सौंपा।इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व टीम निरीक्षक डॉ मनोज पोरवाल,प्रदेश वरिष्ठ सपा नेता पवन मनोचा,प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता सहित प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*