औरैया13दिसम्बर*विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल का औरैया आगमन पर भव्य स्वागत*
*बेला,औरैया।* भाजपा नेता नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम बार औरैया जनपद आगमन पर बेला में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल का औरैया आगमन पर बेला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया, इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला महामंत्री शीलू कुशवाहा, जिला सह संयोजक राहुल चौहान,राजीव शुक्ला,विमल दुबे, अक्कू ठाकुर, कल्लू तिवारी, विती राम संजीव शुक्ला, संजीव कुशवाहा, राम कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, नरेंद्र पाल, मुकेश गुप्ता, आशुतोष, गौरव गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया, इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जोरदार नारे लगाए, उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से चुनाव की रणनीति पर बात करने से इनकार करते हुए कहा कि मैं आज एक वैवाहिक कार्यक्रम में आया हूं जब चुनाव आएगा तब चुनाव के संबंध में बात की जाएगी।

More Stories
भागलपुर 7 मार्च 26*मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, चार लोगों पर गंभीर आरोप*
भागलपुर 7 मार्च 26*मुखिया पति पर एंबुलेंस चालक को थप्पड़ मारने का आरोप, मौके पर हुआ हंगामा*
भागलपुर 7 मार्च 26*नवगछिया के जगतपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत,