औरैया13दिसम्बर*भाजपा सरकार में भी भू माफियो की दबंगई का कहर जारी
औरैया जनपद अंतर्गत औद्योगिक नगरी दिबियापुर में सेहुद बम्बा एनटीपीसी रोड पर रविन्द्र सिंह राजपूत की जमीन पर यादवो की दबंगई भाजपा सरकार में भी कायम है प्रशासनिक अधिकारी भी सपोट करते नजर आ रहे है,
आपको अवगत कराना चाहूँगा की विगत 6 दिसम्बर को इसी भूमि को तहसीलदार व लेखपाल ने पैमाइस कर चिन्हित करवाकर अवैध कब्जा रुकवा दिया था परंतु उसके बाबजूद भी दबंग लोग अवैध कब्जा करने से बाज नही आ रहे है।
आज की रात में उसी विवादित जमीन पर भू माफियो ने ट्रेक्टर ट्रॉली लगवाकर मिट्टी भराई का कार्य किया वादी रविन्द्र सिंह कार्य को रोकने के लिए जब थाना व एसपी को फोन किया गया तो उन लोगो ने कोई सुनाई नही हुई तदोपरांत जब पुलिस महा निरीक्षक जी ने वायरलेस से एसपी औरैया से कहा तब जाकर कब्जा रुकवाया गया।
आज सुबह मीडिया के समक्ष भी दिबियापुर पुलिस मौके पर खड़ी और अवैध कब्जा कर रहे लोग सक्रिय रहे। समाचार लिखे जाने तक अवैध कब्जा कार्य जारी रहा थाना दिबियापुर पुलिस प्रशासन मूक दर्शक खड़ा रहा कब्जा जारी है।
दिबियापुर से एसपी बाजपेयी की रिपोर्ट यूपीआजतक

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह