March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया13दिसम्बर*ब्लॉक स्तरीय एस एम सी उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन*

औरैया13दिसम्बर*ब्लॉक स्तरीय एस एम सी उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन*

औरैया13दिसम्बर*ब्लॉक स्तरीय एस एम सी उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन*

*ब्लॉक प्रमुख ने गौहानी खुर्द गाँव के विद्यालय लिए गोद*

*अजीतमल,औरैया।* ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय एसएमसी का आयोजन पूर्व आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, एसडीएम अखिलेश कुमार ,डाइट प्राचार्य गंगा राम राजपूत, बीईओ अवधेश कुमार सोनकर ने विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पूर्व प्राथमिक विद्यालय नवलपुर व्योरा की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही एसडीएम अखिलेश कुमार व डाइट प्राचार्य गंगाराम राजपूत ने संगोष्ठी में उपस्थित ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को संगोष्ठी के बारे में बताया । साथ ही संगोष्ठी के उद्देश्यों बच्चों को विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, एमडीएम, डीवीटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलाबा डीबीटी के माध्यम से 1100 रुपये की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजने , मिशन शारदा के तहत ड्राप्टआउट बच्चे मिशन कायाकल्प के अंतर्गत ग्राम प्रधानों द्वारा विद्यालय में कराए गए सराहनीय कार्य एवं दिव्यांग बच्चो के लिए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी। विद्यालयों में शिक्षक मेहनत कर रहे है जिसके कारण लगातार छात्र नामांकन के बृद्धि हो रही ।वही ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय द्वारा विद्यालयों में हो रहे बदलाव की बात कही उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वह ब्लॉक के किसी एक विद्यालय को गोद लेंगे व अपने संगठन द्वारा भी एक विद्यालय को गोद लेने को कहेंगे। वही गौहानी खुर्द ग्राम के शिक्षकों की मांग पर विद्यालय गोद लेने की घोषणा की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने नगर क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में कायाकल्प व नवनिर्मित शौचालय को विद्यालयों को हैंडओवर करवाने, व अन्य शिक्षक समस्याओं से सभी को अवगत कराया। गोष्ठी में प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर की छात्र-छात्राओं ने करो योग रहो निरोग के तहत योगा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार सोनकर ने सभी का आभार प्रकट किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र शर्मा एवं ऋजुराज दुबे द्वारा किया गया।इस मौके पर एआरपी अमित कुमार पोरवाल, प्रशांत शुक्ला, प्रदीप कुमार,अमर सिंह, अनुराग शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, अरुण दीक्षित, श्याम सुंदर ओमेन्द्र चौहान, विक्रम दत्त ,ब्रजेन्द्र दीक्षित, लिपिक प्रदीप राजपूत, आदि सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व एसएमसी अध्यक्ष शिक्षक मौजूद रहे।

Taza Khabar