औरैया13अगस्त*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाली 100 मीटर लंबे तिरंगा यात्रा
औरैया, के मुरादगंज कस्बा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एक गांव एक तिरंगा अभियान के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न हुई, तिरंगा यात्रा में अनेक विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं शिक्षकों ने भाग लिया उसके अलावा नगर वासियों ने भी भव्य तिरंगा यात्रा भाग लिया, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज से प्रारंभ होते हुए यात्रा कस्बा के सभी प्रमुख स्थानों से होती हुई विद्यालय में यात्रा समाप्त हुई
छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे के साथ पूरी यात्रा संपन्न हुई, तिरंगा यात्रा में मुरादगंज के प्रधान विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुलदीप सेंगर, जिला संयोजक सुदीप सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री हिमांशु कॉलेज के प्राचार्य नगर मंत्री प्रभाकर सेंगर ,अजीत लकी सोनी ,अभय दुबे ,हर्षित तिवारी, सूरज चौहान,अंकुश ,सक्षम त्रिपाठी ,श्याम ,अंकुश दुष्यंत सिंह आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार