औरैया11अक्टूबर*विधिक साक्षरता शिविर में बेटियों को संभल बनाने पर दिया गया जोर*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलने वाले जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को जनपद औरैया के समस्त तीन तहसीलों के अंतर्गत तीन अलग-अलग ग्रामों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील औरैया के अंतर्गत नगर पालिका इंटर कॉलेज में सचिव दिवाकर कुमार द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। उनकी शिक्षा में होने वाली समस्त कठिनाइयों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। तहसील अजीतमल के ग्राम कस्बा जाना में तहसीलदार अजीतमल तथा प्राविधिक स्वयंसेवकों द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ व तहसील बिधूना में ग्राम बेला में तहसीलदार बिधूना, सीएमएस, आशा बहुएं तथा प्राविधिक स्वयंसेवक की उपस्थिति में संपन्न हुई। शिविरों में मुख्य रूप से सचिव, तीनों तहसीलदार तथा समस्त प्राविधिक स्वयंसेवकों आदि मौजूद रहे।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें