औरैया10सितम्बर*भाजपा पदाधिकारियों का किया गया स्वागत*
*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी पिछडा प्रकोष्ठ चयन के बाद शुक्रवार को भार्गव बिल्डिंग में पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत व जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पिछड़ा प्रकोष्ठ कौशलेंद्र राजपूत ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौपा गया है। उसको वह बखूबी निर्वहन करेंगे। समाज में दबे , पिछड़े , अल्पसंख्यकों , पीड़ितों व किसानों की समस्याओं को उजागर कर शासन प्रशासन तक ले जाने का कार्य करेंगे। इसी प्रकार से जिला मीडिया प्रभारी एके राजपूत ने कहा कि आज देश में व प्रदेश में तमाम सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लोगों को जानकारी नही होने के कारण उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वह समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगे। पीड़ित व शोषित लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। वह पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप आचार्य , कृष्ण पाल सिंह , पवन अवस्थी , मिनी मिश्रा , दिनेश कुमार , गौरव , सौरभ , सुमित , संजीव व पंकज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने नव नामित जिला महामंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार 5सितंबर 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति की तैयारियां, हरिद्वार में श्रद्धालुओं में उत्साह
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*
नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*