औरैया10अप्रैल*महामाई मंदिर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न*
*दिबियापुर,औरैया।* प्रसिद्ध महामाई मंदिर में जन जागृति सेवा समिति का दो दिवसीय प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर नि:शुल्क कैम्प का अंतिम दिन भी आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारम्भ जिला आयकर निरीक्षक औरैया ने किया। मेले में आये सैकड़ो लोगो ने दवाइया लेकर लाभ प्राप्त किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी के साथ जिला औरैया की समस्त टीम ने मिलकर कैम्प का आयोजन शुरू किया था। डॉ विजय प्रताप एवम उनकी सहायक टीम सीएचसी अछल्दा से आये स्वास्थ्य अधिकारियों ने सेवाएं दी। समिति की टीम में प्रदेश सचिव अभिषेक पांडेय , जिलाध्यक्ष ममता चक , चित्रा सुशीला , पूजा , सौम्या राजपूत , मालती व सुमन आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर