औरैया10अप्रैल*ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 21 श्रद्धालु घायल*
*जालौन माता मंदिर पर जवारे चढा कर लौट रहे थे श्रद्धालु , चालकों की होड़ में पलटी ट्राली*
*औरैया।* बीझलपुर अयाना मार्ग पर गंगदासपुर गांव के पास रविवार को जालौन माता मंदिर पर जवारे चढाकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट जाने से 21 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को ट्राली से बाहर निकालकर सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहां से 14 गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया।
अयाना थाना क्षेत्र मानपुर निवासी प्रदीप पाल पुत्र रामलखन की मनोकामना पूर्ण होने पर गांव से तीन ट्रैक्टर ट्राली भरकर करीब 65 लोग कुठौंद थाना क्षेत्र के बरीकापुर्वा स्थित प्रसिद्ध जालौन माता मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए सुबह तीन बजे निकले थे। जवारे चढ़ाने के बाद वापस लौटते समय दो ट्रैक्टर चालकों में गाड़ी दौड़ाने की होड़ में बीझलपुर अयाना पर गंगदासपुर के पास ओवरटेक करने में चालक मंगलसिंह ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्राली पलट गई। चीख-पुकार की आवाज सुन गंगदासपुर के ग्रामीण दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे, और ट्राली में फंसे घायलों को ट्राली से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने एम्बुलेंस से ट्राली सवार 21 घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने 16 घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्राली पलटने में 21 श्रद्धालु घायल हुए है। जिसमें 16 को सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
*इंसैट*
*राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को धुना*
ट्रैक्टर चालक मंगलसिंह निवासी मानपुर के लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुए हादसे को लेकर राहगीरों ने चालक को पकड़ कर धुन दिया। घायल हुए श्रद्धालुओं में लवकुश-20, अंकुश-24, शांति-40, सुनीता-35, आकाश-9, प्रिया पाल-12, विम्पल-45, को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कानपुर/सैफई रेफर कर दिया। जबकि घायल विमला देवी-45,राजकेश-30, निशा-17,सूरजमुखी-60,
छोटी-45, गुड्डी- 40,रेखा- 40, सोमवती-40, प्रेम- 5, प्रीति-32,सोनश्री-38,सत्यम-13,केतकी-60 व नन्ही देवी-58 वर्ष का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

More Stories
अयोध्या 01 मार्च 26*घायल शिव नारायण तिवारी से मिले रुश्दी मियां, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया हौसला
अयोध्या 1 मार्च 26*मौलाना अरशद कासमी साहब ने की मुकम्मल कुरआन पाक
लखनऊ 1 मार्च 26*2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान*