औरैया09सितम्बर23*खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये रु0 50,000 की धनराशि को शतप्रतिशत पीड़ित के खाते में वापस कराये।
*साइबर अपराधी के द्वारा पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये रु0 50,000 की धनराशि को शतप्रतिशत पीड़ित के खाते में वापस कराये जाने के सम्बन्ध में।*
*संक्षिप्त विवरण-*
शिकायतकर्ता श्री विनय कुमार अग्रवाल (रिटायर बैंककर्मी) निवासी बैंक कालोनी ओमनगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक भेजकर मेरा मोबाइल हैक लिया व रु0 50,000 का अवैध लेनदेन कर लिया है इस शिकायती प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 544/23 धारा 420 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
प्रकरण साइबर क्राइम से सम्बन्धित होने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा साइबर सेल औरैया को विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सेल औरैया द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करने के साथ साथ बैंक/मर्चेण्ट गेट-वे के नोडल से सम्पर्क कर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते से निकाले गये 50,000 रूपये की धनराशि को शतप्रतिशत पीड़ित के खाते में वापस प्राप्त करा दिये गये। रूपये वापस मिल जाने पर शिकायतकर्ता श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम औरैया व कोतवाली औरैया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
*साइबर सेल टीम औरैया*
*1.* श्री प्रवीन कुमार, प्रभारी साइबर सेल
*2.* मुख्य आरक्षी विजय कुमार, साइबर सेल, औरैया
*3.* मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा, साइबर सेल ,औरैया
*नोट-* किसी भी प्रकार की अन्जान काल से सावधान रहे किसी प्रकार के लालच में न आयें, बैंक सम्बन्धी निजी जानकारी व ओटीपी किसी से शेयर न करें तथा किसी भी साइबर अपराध के सम्बन्ध में तत्काल साइबर *हेल्पलाइन नम्बर – 1930* व साइबर सेल औरैया के मोबाइल नम्बर *7839864119* पर सम्पर्क करें।

More Stories
नई दिल्ली 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *दिनांक : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 05 मार्च 2026 वृहस्पतिवार**🔱 आज का राशिफल 🔱*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*