March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया09फरवरी*एसआरजी सदस्य औरैया स्वीप कार्यक्रम को दे रहे महत्वपूर्ण अंजाम*

औरैया09फरवरी*एसआरजी सदस्य औरैया स्वीप कार्यक्रम को दे रहे महत्वपूर्ण अंजाम*

[09/02, 7:49 PM] Ram Prakash Sharma: औरैया09फरवरी*एसआरजी सदस्य औरैया स्वीप कार्यक्रम को दे रहे महत्वपूर्ण अंजाम*

*मतदान प्रतिशत बढ़ाने में शिक्षकों का योगदान सराहनीय- बीएसए*

*औरैया।* जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग जी जान से जुटा हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव के नेतृत्व में मिशन प्रेरणा टीम (एसआरजी व एआरपी) के साथ ही विद्यालयों के शिक्षक नए- नए उपायों से मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हैं। यही कारण है कि जनपद में इस बार मतदान प्रतिशत में उछाल आने की संभावना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव के कुशल निर्देशन में औरैया जिले में तृतीय चरण में 20 फरवरी 2022 को होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में नवीन मतदाताओं, निष्क्रिय मतदाताओं, माइगेटेड, शिफ्टेड मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों पीली चिट्ठी, वत्स, गूगल मीट, यू ट्यूब सेशन, व्हाट्सएप ग्रुप,फेसबुक, ट्विटर, मोबाइल सन्देश, डोर टू डोर संपर्क कर जागरूक किया जा है। 90%से अधिक मतदान करवाने हेतु विद्यालय स्तर पर बुलावा टोली का गठन, बाल अचीवर टीम का गठन किया गठन किया गया है। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि भारत में 18 वर्ष की उम्र से नागरिकता का अधिकार प्राप्त हो जाता है, लेकिन युवा है कि वोट डालने के लिए घर से ही नहीं निकलते। यह अच्छी बात नहीं है। वोट देकर हम अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं और देश को चलाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। वोट से हम अच्छे सांसद, विधायक, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य चुन सकते हैं। सभी चुनाव महत्वपूर्ण है। ऐसे में अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। एसआरजी अलका यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एसआरजी सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे पीली चावल युक्त चिट्ठी के माध्यम घर – घर जाकर मतदाताओं को 20फरवरी2022रविवार को होने विधान सभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने हेतु आमंत्रित कर रहे है। वहीं मतदान के दिन बुलावा टोली प्रेरणा साथी के नेतृत्व में घर घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित कर वोट डालने हेतु कहेंगे।जो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे उन्हें बुलावा टोली के सदस्यों के द्वारा मूर्ख व शर्म का ताज पहनाया जायेगा। वहीं बीएसए ने मतदान जागरुकता अभियान में शिक्षकों के द्वारा किये जाने वाले प्रयासों की सराहना की है।
[09/02, 7:49 PM] Ram Prakash Sharma: *जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई झड़प*

*औरैया।* थाना कस्बा अयाना में मंगलवार की रात पुलिस जुआरियों को पकड़ने के लिए गई हुई थी। तभी वहां पर झड़प हो गई। महिलाओं एवं युवतियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें अकारण मारपीट की है। इसके साथ बंदूक की बटों से भी पीटा है। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ कर ले गई। बुधवार को मेडिकल कराने के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार मंगलवार की रात अयाना थाना पुलिस के साथ कस्बा अयाना के मोहल्ला पुष्कर में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर जुआरियों को पकड़ने के लिए गए हुए थे, जहां पर पुलिस की झड़प हो गई। महिलाओं व युवतियों ने आरोप लगाया है, कि पुलिस ने उनके साथ बिना कारण के मारपीट करते हुए बंदूक की बटों से पीटा है। पुलिस ने जुआ खेल रहे दिनेश चंद्र 30 वर्ष पुत्र विजय सिंह , संतोष कुमार 48 वर्ष पुत्र राम सिंह व अजीत सिंह 24 वर्ष पुत्र बलवान सिंह निवासी गण कस्बा थाना अयाना को हिरासत में ले लिया, और अपने साथ ले गई। थाना पुलिस ने उपरोक्त नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा जुआ अधिनियम एवं महामारी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही उपरोक्त नामजद आरोपियों को मेडिकल के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल एवं सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ के अलावा अन्य थानों की पुलिस बल के साथ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
[09/02, 7:52 PM] Ram Prakash Sharma: *दलों के जादुई चुनावी घोषणापत्र बोटरों को फंसाने के हैं यंत्र*

*हर बार झूठे घोषणा पत्रों से ऊबी जनता कुछ दलों का करेगी साफ पत्ता*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र गौड नजर आ रहे है यहां जातीय समीकरण व स्थानीय मुद्दे जोर मारते नजर आ रहे हैं। अब तक के अधिकांश झूठे निकले चुनावी घोषणा पत्रों से अपने को छला महसूस कर रहे मतदाता इस बार इन घोषणा पत्रों को जादुई चुनावी घोषणा पत्रों को लुभाने का यंत्र मानकर इन पर फिलहाल ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग पूरी न होने रोडवेज बस स्टेशन बनने के बावजूद शुरू न होने सहकारी शीतगृह पेपर मिल खेलकूद स्टेडियम की स्थापना न होने व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश चुनाव जीतने वाले नुमाइंदों द्वारा अपने चहेतों व अपने परिजनों को गैल एनटीपीसी जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में ठेकेदारी का काम दिलाने के साथ अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में गांवों के विकास पर ध्यान न देने और अधिकांशतः अपने स्वजातीय लोगों चापलूसों से घिरे रहने के चलते इस वार मतदाताओं में फिलहाल खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। सभी राजनीतिक दलों के साथ चुनावी समर में डटे प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने घोषणा पत्र की लाभकारी बातें परोस कर मतदाताओं को लुभाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है लेकिन इस बार इन घिसे पिटे घोषणा पत्रों की बातों पर लोग भरोसा करते नजर नहीं आ रहे हैं। इन दोनों ही क्षेत्रों में फिलहाल जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय मुद्दे हावी होते नजर आ रहे हैं।

Taza Khabar