औरैया09दिसम्बर*पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहीं दबँग महिलायें, शिकायत कर्ता की समस्या का नही हो पा रहा निस्तारण
ब्रेकिंग् न्यूज जनपद औरैया
औरैया, जहाँ पर एक ओर योगी आदित्यनाथ की सरकार कानून का राज्य बताते हुये नही थक रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के भाजपा सरकार की कानून ब्यवस्था पर सवाल उठते आ रहा है, जी हाँ मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ठठराई मुहाल का है जहाँ पर एक पीड़िता ने मीडिया को बताया है, उसका एक मकान है जिसका दरबाजा दक्षिण दिशा की ओर है, घर से निकलने की रास्ता है, जिस पर उमाकान्ति, पुत्री लोटन जोकि अनुसूचित जाति की महिलायें आदि परिजनों ने अपनी दीवार में जबरन दरवाजा रख लिया है तथा रास्ते को पूरी तरह बन्द कर दिया गया है, पीड़ित निरंतर एक वर्ष से पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रहीं है, वहीं पुलिस प्रशासन मनमानी तौर पर समस्याओं का निस्तारण करते आ रहे है, पीड़िता की शिकायतों पर सही निस्तारण ना करते हुये क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी झूंठी जांच आख्या भेजकर उच्चधिकारियों को गुमराह करते आ रहे है, सदर कोतवाली के ठठराई मुहल्ला निवासी रानी देवी जिनके घर के रास्ते में अबैध कब्जा को लेकर करीब एक वर्ष से अधिक समय शिकायत करती आ रही है इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ उल्टा क्षेत्रीय पुलिस ने 151/116 का मुकदमा करने के बाद अब कोई आवश्यक कार्यवाही करना उचित नहीं समझ रही है तथा दबँग लोगों झूठे मुकदमे में साजिश की जा रही है, वहीं पीड़िता के पति रामकुमार पोरवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मनमनी से योगी सरकार को रही है, पूरे मामले को क्षेत्रधिकारी सुरेन्द्र नाथ यादव को भलीभांति मालूम होनें एवं क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोगों के द्वारा उपरोक्त मामले पर कार्यवाही कर पीड़िता की मद्त हेतु कहा जा रहा है, परन्तु क्षेत्रीय पुलिस पर दबँग महिलायें इतना भारी पड़ रहीं है कि पुलिस प्रशासन भी इनके बिरुद्ध कार्यवाही करने में पीछे हटती नजर आ रही है, आखिर पुलिस प्रशासन पर भी जब दबँग महिला हावी होगी फिर पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण हो पाना सम्भव नही रहेगा

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **