February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया08मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरे

औरैया08मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरे

[3/8, 19:13] Ram Prakash Sharma: *चुनाव एग्जिट पोल को लेकर विपक्षी दलों की चिंताएं बढ़ी भाजपाई खुश*

*तमाम बुद्धिजीवी एग्जिट पोल को रहे नकार सपा भाजपा में कांटे का मान रहे मुकाबला*

*औरैया।* विधानसभा चुनाव की मतगणना का लगभग 36 घंटे का समय शेष रह गया है ऐसे में जहां परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के साथ आम जनता के दिलों की धड़कनें बढ़ती घटती नजर आ रही हैं और एक-एक पल लोगों को काटे नहीं कट रहा है वहीं दूसरी ओर विभिन्न एग्जिट पोलों द्वारा सत्ताधारी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत दिए जाने से प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। एग्जिट पोल के माध्यम से भाजपा को चुनाव में बहुमत मिलने की बात को जहां सपा बसपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता एक सिरे से नकार रहे हैं वहीं तमाम क्षेत्रीय बुद्धिजीवी भी इस एग्जिट पोल पर भरोसा करते नहीं दिख रहे हैं। 10 मार्च को होने वाली मतगणना में परिणाम क्या होगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन खासकर बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों के सपा भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा रात दिन एक करके वोटों का जोड़ गणित कर अपने-अपने पक्ष में ही परिणाम आने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन मतदान के बाद से अब तक मतदाताओं की रही खामोशी के चलते प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा वोटों के लगाए जा रहे गुणा-भाग कितने सही साबित हो सकेंगे यह कह पाना काफी कठिन है। हालांकि उपरोक्त सभी दलों के प्रत्याशियों को पूरा आभास है कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में होगा या विपक्ष में जाएगा इसके बावजूद भी वह अपने दिलों की धड़कनें थामने का प्रयास कर मंदिर मंदिर देवी देवताओं के चरणों में मत्था टेक कर जीत का वरदान मांगते घूम रहे हैं। वैसे इन दोनों ही सीटों पर सपा भाजपा के बीच कांटे का रोमांचक मुकाबला होने के प्रबल आसार माने जा रहे हैं और जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है।
[3/8, 19:13] Ram Prakash Sharma: *अनियंत्रित कार परचून की दुकान से टकराई चालक समेत तीन घायल*

*परचून दूकान क्षतिग्रस्त 2 लाख रुपए से अधिक का माल हुआ बर्बाद*

*बिधूना,औरैया।* रुरुगंज कस्बे में बीती रात एक अनियंत्रित कार परचून की दुकान तोड़ती हुई घुस गई जिससे कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुकान में रखा 2 लाख रुपए से अधिक कीमत का परचून का सामान भी बर्बाद हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर निवासी देवेंद्र सिंह अपने साथी आशू यादव व एक अन्य व्यक्ति के साथ बीतीरात कार से अछल्दा की ओर से लौट रहे थे तभी अनियंत्रित हुई उनकी कार रुरुगंज कस्बे में मस्जिद के पास स्थित रामप्रकाश पोरवाल की परचून की दुकान को तोड़ती हुई उसमें घुस गई जिससे दुकान का भवन व कार क्षतिग्रस्त होने के साथ दुकान में रखा 2 लाख रुपए से अधिक कीमत का परचून का सामान भी बर्बाद हो गया है। यही नहीं इस हादसे में देवेंद्र सिंह आशू यादव समेत तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया है कि जिस समय अनियंत्रित कार दूकान में टकराई उस समय कार के चालक समेत तीनों लोग नशे में धुत थे।घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय दूकान खुली होती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
[3/8, 19:13] Ram Prakash Sharma: *रामनगर पुर्वापट्टी बंबा मार्ग के निर्माण में धांधली की हो रही शिकायतें*

*सड़क निर्माण में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग ना होने का आरोप*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना तहसील क्षेत्र के रामनगर पुर्वापट्टी बंबा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग न कर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। इन दिनों के बिधूना क्षेत्र के रामनगर पुर्वापट्टी मार्ग के चल रहे निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग न कर सड़क निर्माण कार्य की सिर्फ खानापूर्ति किए जाने से उक्त सड़क बनने के साथ ही उखड़ने की संभावना से चिंतित ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत जिला प्रशासन से कर जांच करा कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई गई है। अमरेंद्र राजपूत पवन वर्मा संदीप राजपूत पिंटू राजपूत आदि क्षेत्रीय जागरूक लोगों ने जल्द सड़क के घटिया निर्माण की जांच न कराए जाने पर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने का भी निर्णय लिया है।
[3/8, 19:13] Ram Prakash Sharma: *स्कूली वाहनों के निर्धारित नियमों का स्कूल संचालक खुलेआम कर रहे उल्लंघन*

*अधिकांश वाहनों में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगे बच्चों की जान पर खतरा*

*बिधूना, औरैया।* स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए यूं तो तमाम नियम निर्धारित है किंतु बिधूना क्षेत्र के अधिकांश स्कूली वाहनों में न तो अग्निशमन यंत्र और न ही फर्स्ट एड बॉक्स ही लगे दिख रहे हैं ऐसे में इन स्कूली वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान बच्चों की जान को खतरा पहुंचने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। बिधूना तहसील क्षेत्र के अधिकांश सीबीएसई के साथ ही तमाम प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए बसें मारुति वैनें आदि वाहन लगे हुए हैं। हालत यह है कि इन अधिकांश स्कूली वाहनों में निर्धारित फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं है जिससे वाहन दुर्घटना के दौरान बच्चों को आपातकालीन चिकित्सा आदि का लाभ मिलने के साथ आग आदि से सुरक्षा होने की संभावना क्षीण रहती है। यही नहीं सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि तमाम स्कूलों की बसें बेहद जर्जर खस्ताहाल दशा में भी है और तमाम बसों की अर्से से फिटनेस भी नहीं हुई है। वहीं तमाम बसों के शीशे टूटे हैं जिससे सर्दी गर्मी बरसात के मौसम में इन स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है। स्कूली वाहनों में नियमों का उल्लंघन किए जाने का आलम यह भी है कि इन स्कूली बसों व मारुति वैनों में उनकी क्षमता से दुगने बच्चों को भूसे की तरह ठूंस कर सरेआम लाया ले जाया जाता है। स्कूली वाहनों में निर्धारित नियमों का सरेआम उल्लंघन किए जाने की जानकारी होने के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा न तो इस मामले की कभी जांच करने की जहमत उठाई जा रही है और न ही कोई कार्यवाही की जा रही है। हालांकि जब कभी वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते हैं उस समय परिवहन विभाग व जिला प्रशासन अचानक सक्रिय होकर कार्यवाही की कागजी खानापूर्ति करता है और बाद में फिर यह जांच अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है जिससे स्कूल संचालक बेखौफ होकर वाहनों के निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने में मशगूल हो जाते जो बच्चों की जान पर भारी पड़ता है।

Taza Khabar