औरैया08अगस्त*एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित ग्रामों में किया झंडा वितरण*
*औरैया।* तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रयासों की देखरेख करने वाले गृह मंत्री ने हमारे ध्वज को और सम्मानित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसी के मद्देनजर देश के 76 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा “ हर घर तिरंगा फहराना निर्देशित हुआ है। गाँवों में भी “हर घर तिरंगा ” अभियान सुगमतापूर्वक पहुँच सके, इसी के मद्देनजर मंगलवार को एनटीपीसी औरैया परियोजना द्वारा “ हर घर तिरंगा ”अभियान को सार्थकता प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत जमुहाँ,बैसुंधरा, विकास खंड भाग्यनगर में ग्राम प्रधानों की गरिमामयी उपस्थिति में एनटीपीसी के श्री रॉय थॉमस, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) , वरिष्ठ अधिकारियों एवं जागृति महिला मंडल की समिति-सदस्याओं के द्वारा दोनों गाँवों के ग्रामवासियों को लगभग 1 हजार झंडे वितरित किये गये।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*