औरैया07जुलाई*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत, खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह का आयोजन
सहार/औरैया
आज दिनांक गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव जी का विदाई समारोह एवम नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सहार बीआरसी कैंपस सहार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सहार औरैया द्वारा किया गया जिसमें।मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य गंगासिंह राजपूत,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वित्त एवं लेखाधिकारी प्रदीप कुमार यादव मौजूद रहे विकास खंड सहार के शिक्षकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर यादव के विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गयी,सर्वप्रथम शिक्षकों द्वारा आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात स्मृति चिन्ह देकर नम आंखों से विदाई दी।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सहार के समस्त सैकड़ों शिक्षक,शिक्षिका,शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत