औरैया06जनवरी*भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका*
*अछल्दा,औरैया।* प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने नहर चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर और महेश चंद्र कौशल शक्ति केंद्र सहयोजक भाजपा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने चौराहे पर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक होने के विरोध मे कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
भाजपा के मण्डल ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है, इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विधानसभा क्षेत्र संजय मिश्रा, ईदु इब्दुल शाह, सुनील कुमार दोहरे, आदि मौजूद रहे।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*