February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया05दिसम्बर*कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन मुख्यालय पर आज*

औरैया05दिसम्बर*कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन मुख्यालय पर आज*

[05/12, 4:28 PM] Ram Prakash Sharma: औरैया05दिसम्बर*कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन मुख्यालय पर आज*

” *खाद दो अथवा यूपी छोड़ो” “*किसान विरोधी योगी योगी सरकार*”

*औरैया।* जैसा आपको विदित है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश में किसानों को बुआई के इस मौसम में सुबह से शाम तक भूखे प्यासे खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में खड़े रहने के बाद भी किसानों को डीएपी खाद नही मिल पा रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में खाद की कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 दिसम्बर 2021 को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रदेशव्यापी आन्दोलन करने की योजना बनाई गई है। उक्त तिथि को “खाद दो वरना यूपी छोड़ों”, किसान विरोधी योगी सरकार” इन दो नारों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण/पीसीसी सदस्य/ब्लाक अध्यक्ष अपनी कमेटियों सहित/न्यायपंचायत अध्यक्षों/फ्रटल के सभी सम्मानित अध्यक्षगण अपनी कमेटियों सहित,महिला बिंग की अध्यक्ष कमेटी सहित, विधानसभा का चुनाव लड़ने बाले सभी सम्मानित आवेदकगण (प्रत्याशी) भीड़ के साथ, जिला मुख्यालय ककोर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने समस्त पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में ककोर मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरजोर अपील की है।
[05/12, 4:28 PM] Ram Prakash Sharma: *बस की टक्कर से ऑटो सवार 4 सवारियां घायल*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर रविवार की भोर बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार 4 सवारियां घायल हो गई। घायलों को सरकारी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के हाईवे रोड पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह धान मिल के सामने रविवार की भोर करीब साढे 3 बजे एक बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सूरज 26 वर्ष पुत्र जंग बहादुर सिंह व आनंद 32 वर्ष पुत्र मुकेश कुमार निवासीगण मोहल्ला गोविंद नगर औरैया एवं अरुण 25 वर्ष पुत्र बेटालाल निवासी ग्राम उदनापुर थाना दिबियापुर तथा सर्वेश 40 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी निवासी तुलसी की मड़ैया थाना दिबियापुर औरैया घायल हो गये। दुर्घटना की सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया , जहां पर उनका इलाज चल रहा था। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा।