औरैया04दिसम्बर*संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन*
*औरैया।* राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 नवम्बर से चल रही हड़ताल के क्रम में शनिवार को समाधानपुर्वा स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में एनएचएम के संविदाकर्मियों ने सीएमओ दफ्तर के बाहर पहुंचकर अपने कार्य का बहिष्कार किया, और जमकर नारेबाजी की। यहां बता दें कि करीब एक हफ्ते से चली आ रही संविदा कर्मियों की इस हड़ताल से पूरे जिले के अस्पतालों में मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हड़ताल के कारण जहां मरीजों को चिकित्सीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है, तो वहीं उनकी व कोरोना जांच और वैक्सीनेशन आदि भी नहीं हो पा रहा है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थायें पूरी तरह चरमरा गई हैं। आज के प्रदर्शन में संविदा कर्मियों ने मांग करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तरह ही नियमित किया जाये और संविदा के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग में पद सृजित किये जायें। संविदा कर्मियों को एक समान मानदेय मिले और सातवें वेतन आयोज के तहत मंहगाई भत्ता, नौकरी सुरक्षा व अन्य लाभ प्रदान किये जायें। इसके अलावा रिक्त पदों पर इच्छुक कर्मचारियांें का गैर जनपदीय स्थानांतरण किया जाये और बीमा पाॅलिसी व निधारण किया जाये। आउटसोर्स के तहत कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजित किया जाये और आशा बहुओं का मानदेय निर्धारित किया जाये। इस दौरान प्रमुख रूप से संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, मंत्री डा. एसपी सिंह, डा. ओमवीर सिंह, डा. नरेन्द्र, डा. संकल्प, पदम सिंह, अनुराग व जिले के सभी सीएचसी से हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 7 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर 6 मार्च 26*अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।