March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया02नवम्बर*जीएसटी के विरोध में दिल्ली में धरना प्रदर्शन 10 को*

औरैया02नवम्बर*जीएसटी के विरोध में दिल्ली में धरना प्रदर्शन 10 को*

औरैया02नवम्बर*जीएसटी के विरोध में दिल्ली में धरना प्रदर्शन 10 को*

*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी कर रहे हैं जनसंपर्क*

*औरैया।* उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई जीएसटी के दरों व लगातार कोयले की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार का घेराव करने का आवाह्न किया है। बुधवार को जिला ईट निर्माता समिति के संरक्षक रविंद्र सिंह कुशवाह ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी है।
श्री कुशवाह ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जो जीएसटी 5 प्रतिशत थी, उसको बढाकर 12 और एक के स्थान पर 6 प्रतिशत कर दी गई है। कोयले की कीमतों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। कहा कि कोयला पहले 10 हजार रुपए टन था उसको बढाकर 25 हजार रुपए टन कर दिया गया। जिस कारण भटटों के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है, और भट्टा उद्योग समाप्ति की ओर है। उन्होने ईट भटटो के लिए अलग से श्रम कानून बनाने की मांग की। उन्होने कहा कि जीएसटी के बढी दरों के विरोध में आगामी 10 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जहां से एक पैदल मार्च संसद भवन तक निकाला जायेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश ईट निर्माता के आवाहन पर सभी भटटा मालिकों ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया है। आगामी सत्र 2022-23 में भी समस्याओं का समाधान न होने पर कोई भी भटटा मालिक ईट भट्टा नही चलायेगा और पूरे भारत वर्ष में आन्दोलन किया जायेगा। इस अवसर पर भट्टा ईट उद्योग के संरक्षक रविंद्र सिंह कुशवाह ने बताया दिल्ली में धरना प्रदर्शन के लिए भट्टा मालिको से लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने अजीतमल, दिबियापुर, बिधूना एवं अन्य कई क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दौरा कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अवसर पर चंद्र मोहन चोपड़ा, रमेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, हरिश्चंद्र वर्मा, केशव अग्रवाल, मुनाउवा अवस्थी व अहिबरन सिंह यादव आदि जनसंपर्क में मौजूद है।