औरैया02दिसम्बर*संविदा कर्मियो के हड़ताल पर जाने से बेक्सीनेशन का कार्य हो रहा प्रभावित*
*आशा से लेकर डाक्टर तक बैठे अनशन पर, स्वास्थ्य सेवाये हुई बाधित*
*अजीतमल,औरैया।* स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियो के हड़ताल पर जाने से जहा स्वास्थ्य सेवायें बाधित हुई है तो वही भारत सरकार द्वारा चलाये जा रही कोविड बेक्सीनेशन कार्यक्रम पर भी पूरा असर पड़ा है।
गुरूवार को दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल पर तैनात संविदा कर्मियो में आशाओ से लेकर डाक्टर तक हड़ताल पर रहे जिन्होेने स्वाथ्य केन्द्र के बाहर धरना देकर, आज करो अर्जेन्ट करों हमाको परमानेन्ट करों, समाान कार्य सामान बेतन आदि के नारे लगाये। वही हड़ताल पर वैठे संविदा कर्मियो द्वारा सात सूत्री मांग पत्र सीएचसी अधीक्षक डा0 विमल को सौपा जिसमें समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे। वही संविदा कर्मियो के हड़तात पर जाने से जहा स्वास्थ्य सेवाओ पर असर पड़ा है। तो वही सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड बेक्सीनेशन कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम जैसे स्कूलो मंे छात्र छात्राओ की होने वाली जॉच, टी0वी0 की जॉच आदि जैसे कई कार्यक्रमो पर पूरा असर पड़ा है। हालाकि स्वास्थ्य केन्द्र पर संविदा कर्मियो के अलावा चार डाक्टर तैनात है जिनके द्वारा ओपीडी सहित अमरजेन्सी सेवा चलाई जा रही है। तथा बेक्सीनेशन का कार्य भी सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्रो में स्थिति स्वास्थ्य केन्द्रो पर तैनात एएनएम द्वारा बेक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। फिर भी जहा प्रतिदिन दो हजार लोगेा को बेक्सीनेशन किया जाता था। वहा पर संविदा कर्मियो के हड़ताल पर जाने के बाद बुधवार को सिर्फ तीन सौ लोगों को तथा गुरूवार को भी करीब 450 लोगो केा बेक्सीनेशन किया गया है। जिससे सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम पर पूरा असर पड़ रहा है। सीएचसी के अधीक्षक डा0 विमल ने बताया कि संविदा कर्मियो के हड़ताल पर जाने से बेक्सीनेशन सहित अन्य चलाये जा रहे कार्यक्रमो पर असर पड़ा है। एक कार्यक्रम बनाकर जो भी स्वास्थ्य कर्मी बचे है उन्ही के द्वारा कार्य करवाकर सभी कार्य सुचारू रूप से कराये जा रहे है।

More Stories
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*असम, तमिलनाडु, केरल, प.बंगाल और पुडुचेरी में कब होंगे चुनाव, आयोग ने दी ये जानकारी_*