औरैया02जनवरी*पेड़ की डाली गिरने से बिजली का टूटा तार*
*दस घण्टे बाधित रही बिजली आपूर्ति उपजी समस्या*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के काढ़ोरे गांव के पास स्थित एक आम के बाग में शनिवार मध्य रात्रि पेड़ की डाल गिरने से बिजली का तार टूट गया। इससे दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते जमौली ,कंचौसी गांव, चमरौआ,बिनपुरापुर, सहायपुर,दहगांव,दोही, प्रसादपुरवा, रोशनपुर, ढिकियापुर, मोहनपुर, कंचौसी बाज़ार, बिहारीपुर सहित 20 गांवों की आपूर्ति ठप रही।असेनी पवार हाउस से 33 हजार की बिजली लाइन से बिहारीपुर उपकेंद्र की सप्लाई होती है।मध्यरात्रि करीब 2 बजे बिजली गुल हो गई। सूचना पर बिजली अधिकारियों ने निर्देश पर कर्मचारियों ने सुबह से ही पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इसी बीच काढ़ोरे पुरवा गांव के पास आम के पेड़ की डाल गिरने से बिजली तार टूट मिला।इससे करीब दस घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। करीब दस घंटे बाद फॉल्ट दुरुस्त करने पर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई सुभाष यादव ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से मेन लाइन का तार टूट गया था जिसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*