औरैया02अक्टूबर*गांधी जयंती पर मना स्वच्छता पखवाड़ा*
*दिबियापुर,औरैया।* गांधी जयंती के अवसर पर स्व श्री शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सेंटर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र/छात्राओं ने कलेक्टरी रोड एवम कांशीराम कालोनी जाकर साफ सफाई कर आमजन को जागरूक किया। संस्था के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, फाइनेंस हेड बिना त्रिपाठी, क्वालिटी हेड अलख साहू से पुस्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण कर रहे 25 छात्राओं एवम 34 छात्रों ने स्वच्छता अभियान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवम बापू के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था की ओर से आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा, अंकुर दुबे, संध्या यादव, सिमरन आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़