June 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया02अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों को किया गया सक्रिय*

औरैया02अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों को किया गया सक्रिय*

औरैया02अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों को किया गया सक्रिय*

*औरैया।* कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के महामाया काली माता मंदिर के समीप पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसने परस्पर विचारोपरांत निर्णय लिये गये। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सक्रीय किया गया। तथा संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए दिशा निर्देश दिए गये। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस पार्टी की 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर एक गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी फ्रटलों के सम्मानित अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी मौजूद रही। बैठक से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परस्पर विचारोपरांत आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की कानपुर में होने वाली रैली पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव अनिल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रेटल संगठनों की 15 दिन के अंदर लिस्ट सौंपी जाए। महासचिव ने जिलाध्यक्ष शिव वीर दुबे की तारीफ करते हुए कसीदे पढ़े। आगे उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर पार्टी में काम नहीं करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए , तथा पार्टी हित में काम करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचार है। ग्रामीणांचलों में तथा शहर व कस्बों में पदाधिकारियों को जाकर लोगों के बीच संवाद कायम करने की महती आवश्यकता है , तथा उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी में जोड़ें। कहा कि आदरणीय प्रियंका जी प्रदेश अध्यक्ष व अजय लल्लू के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है , जो सब कुछ ठीक कर देंगे। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीड की हड्डी है। उनसे ही पार्टी आगे बढ़ेगी। अन्य पार्टी के नेतागण तथा मीडिया कांग्रेस जनों का मनोबल गिराने का काम कर रही है , लेकिन हम सभी को इससे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आगे कहा कि देश में 85 प्रतिशत किसान है , जो बेहद परेशान हैं। किसानों का उत्थान तभी हो सकता है , जब उनकी जेब में पैसा हो। यदि किसानों पर पैसा नहीं होगा तो बाजार नहीं चल सकता है। बाजार चलने से जीडीपी व जीएसटी चलती है। 85 प्रतिशत किसानों को मजबूत करने की जरूरत है। 15 प्रतिशत से देश नहीं चल सकता है। भाजपा यह सब जानते हुए भी नजरंदाज कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए सरकार बनाएगी। इसके अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव वीर दुबे ने कहा कि वह पद का लालच नहीं करते हैं। यदि उनसे अच्छा कोई कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को आगे ले जा सकता है , तो वह उसे जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार हैं। किसी व्यक्ति पर बेवजह आरोप-प्रत्यारोप करना ठीक नहीं है। उन्होंने पूरी दमखम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी की रेशमा बेगम महिला जिलाध्यक्ष , सृष्टि राजपूत , जया नागर , सिपाही लाल , मेराजुद्दीन , राजेश कुमार श्रीवास्तव , ओम प्रकाश दोहरे , मनमोहन सिंह सेंगर , इनामुल हक , मोहम्मद इस्माइल , प्रदीप चौधरी , विष्णु चतुर्वेदी , शत्रुघ्न , अनिल कुमार गौतम , दलजीत सिंह , राज कुमार वर्मा , धर्मेंद्र दुबे , इंद्र सिंह , सुरेंद्र प्रताप दुबे , रामू पाल , महेंद्र प्रताप सिंह , रविंद्र कुमार पांडे , गोविंद दुबे , वीरेंद्र कुमार पांडे , दीपक राठौर , दिनेश चंद्र कुशवाहा , विजय दत्त दुबे , प्रमोद कुमार व सत्येंद्र कुमार दिवाकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.