औरैया 31 अगस्त *जिले के 41 मुख्य आरक्षीगणों का उ0नि0 के पद पर पदोन्नति हुई*
*एसपी ,एएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई*
*ककोर,औरैया।* मंगलवार को जनपद में नियुक्त मु0आ0गणों का उ0नि0 के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर औरैया में तैनात मुख्य आरक्षीगणों को व जनपद में तैनात मुख्य आरक्षीगणों के पदोन्नति होने पर क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी द्वारा पदोन्न्ति पाये मुख्य आरक्षीगणों को स्टार लगाकर भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गई, तथा अपने नये पद के दायित्व को और अधिक जिम्मेदारी व इमानदारी से सफलता पूर्वक निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया गया। जनपद में कुल 41 मुख्य आरक्षीगणों का उ0नि0 के पद पर पदोन्नति हुई है।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*