औरैया 30 अप्रैल*सड़क में पानी है या पानी में सड़क,* *2 महीने से नहीं हुई सफाई*
*औरैया।* जिला के भाग्यनगर ब्लॉक के भटपुरा ग्राम पंचायत के मकू पुरवा गांव में पिछले 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं, जब गांव में गली की सफाई नहीं हुई है, और लोगों ने अपने में दरवाजे बंद लगा दिया है, जिससे गांव की मुख्य गली में हमेशा पानी भरा रहता है। लोगों को निकलने में बड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन इस मामले पर न ही ग्राम प्रधान महावीर राजपूत ध्यान देते हैं और ना ही ग्राम पंचायत सचिव कल्पना शुक्ला कभी भी देखने जाती हैं, और देखना मुनासिफ समझती हैं। इस सफाई के बारे में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से जानकारी मांगनी चाही तो सचिव व प्रधान ने फोन उठाना उचित नहीं समझा। वैसे भी ग्राम पंचायत सचिव फोन उठाने से परहेज करती हैं। इतना ही नहीं वह कोई भी कभी सही जवाब नहीं देती। शासन प्रशासन को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीण लोगों ने सड़क सफाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कूड़े की ठिलिया यही पड़ी रहती है, कभी सफाई कर्मचारी आता ही नहीं है।
More Stories
कौशाम्बी26 अक्टूबर 26*एसपी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान, चौराहों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई जांच*
अयोध्या 26 अक्टूबर 26*कारगिल में देश के लिए लड़े,अब अपने ही घर को बचाने की जंग
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*