औरैया 30 अक्टूबर *नव निर्मित शौचालय मे नही खुला ताला न हटा कब्जा*
*कंचौसी,औरैया।* ब्लाक सहार के ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी बाजार बड़ी सब्जी मंडी मे लम्बे इन्तजार के बाद लाखो रूपये खर्च कर दो माह पहले बना सामुदायिक शौचालय का उपयोग शुरू न होने से बाजार व आसपास बस्ती के लोग खुले मे शौच जाने को मजबूर है। इस का मुख्य कारण शौचालय के चबूतरे पर मोहल्ले के लोगो द्वारा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है तथा चारा मशीन , टीन की चादर , सीमेंट व मौरम डालकर जगह पर कब्जा कर लिया है। जिसे नहीं हटाया गया है। सालो से कुछ लोगो द्वारा शौचालय बस्ती के बाहर बनाने की खीच तान के बाद वरिष्ठ आधिकारियो के निर्देश पर विलम्ब से बनने के बाद अभी तक चालू नही हो सका है। जिस की शिकायत ग्राम प्रधान राजू राठौर व ग्रामीणो ने अधिकारियो से कई बार की , लेकिन शौचालय चालू न होने से गंदगी के कारण आसपास घरो मे डेगू जैसी गम्भीर बीमारी फैल गई है। जिसका प्रकोप ग्राम पंचायत नौगवां के मजरा पुरवा महिपाल ,घसा का पुरवा आदि गांवो मे देखा जा रहा है। शौचालय चालू न होने पर सीडीओ अनिल कुमार ने इसकी शीघ्र जानकारी कर ढिकियापुर व नौगवा मे हो रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने का भरोसा दिया है।
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*