February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 29 अक्टूबर *युवा शक्ति संवाद करने कल आएंगे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष*

औरैया 29 अक्टूबर *युवा शक्ति संवाद करने कल आएंगे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष*

औरैया 29 अक्टूबर *युवा शक्ति संवाद करने कल आएंगे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष*

*औरैया।* सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन स्थानीय हाईवे रोड स्थित साईं धाम में होगा। इससे पूर्व उनका जनपद की सीमा अनंतराम में भव्य स्वागत होगा। इसके उपरांत शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत सम्मान के उपरांत साईं धाम में युवा शक्ति संवाद करेंगे। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रियता पूर्वक कार्य करने की दिशा निर्देश देंगे। उपरोक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने दी है।
स्थानीय जेसीज चौराहा के समीप स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक के आवास पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी इटावा से चलकर करीब साढे 11 बजे हाईवे रोड स्थित साईं धाम पहुंचेंगे। इससे पूर्व उनका जनपद की सीमा अनंतराम के समीप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ेगा। शहर के जेसीज चौराहा स्थित पंडित गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे , तथा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी होगा। इसके बाद वह मंगला काली चौराहा हाईवे रोड होते हुए साईं धाम पहुंचेंगे , जहां पर वह पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से युवा शक्ति के तहत संवाद करेंगे। आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में विजय हासिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राणप्रण से जुटने का आवाहन करेंगे। अंत में श्री शर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री भाजयुमो उत्तर प्रदेश सौरभ भूषण शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो उत्तर प्रदेश विवेक पाठक , जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर , जिला महामंत्री भाजयुमो अंकुर तिवारी , जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आकाश तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अमित तिवारी (रवि), हैप्पी त्रिवेदी, नितिन पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar