[10/29, 5:28 PM] Ram Prakash Upaajtak: *ग्राम पंचायत सदस्यों को मिले पंचायत के विकास कार्यों में हिस्सेदारी*
*कंचौसी,औरैया।* ग्राम पंचायत में जितने भी विकास कार्य हो रहे है चाहे वह पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो, स्कूल का काया कल्प, सड़कें, स्वच्छता अभियान या पंचायत सचिवालय में होने वाली मीटिंग, किसी में पंचायत सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर न पूंछा जाता है और ना ही उनको को जानकारी दी जाती है। मालूम हो कि ग्राम पंचायत सदस्य भी जनता के द्वारा चुना जाता है और चुनने के बाद जनता भरोसा करती है कि उनके वार्ड में साफ सफाई रहेगी और कुछ विकास के कार्य होंगे लेकिन सच्चाई तो यह है कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा पंचायत सदस्यों को किसी प्रकार की कोई जानकारी तक नही दी जाती है, ताकि किये जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की कहीं पोल न खुल जाए। यदि ऐसी ही दशा रही तो आने वाले भविष्य में लोग पंचायत सदस्यों का चुनाव लडना ही बंद कर देंगे। इसलिए जहां तक मेरा विचार और सुझाव है कि शासन प्रशासन को ग्राम पंचायतों में समुचित विकास कराने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ग्राम पंचायतों में जो भी विकास कार्य हों, उनकी गुणवत्ता की सही जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंच सके।
[10/29, 5:28 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नवजात बच्ची के विषय में जानकारी हो तो करें सूचित*
*औरैया 29 अक्टूबर 2022*- जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया है कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय द्वारा दिनांक 12 जून 2022 को सायं 8:30 बजे एक एंबुलेंस 108 के द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला 50 शैय्या जिला अस्पताल में लाई गयी थी। विक्षिप्त महिला द्वारा एक नवजात बालिका को जन्म दिया गया, तत्पश्चात दिनांक 13 जून 2022 को प्रातः विक्षिप्त महिला नवजात शिशु को छोड़कर चली गयी। उपरोक्तानुसार विक्षिप्त महिला द्वारा जन्मी नवजात बालिका/माता के संबंध में यदि किसी को कोई भी जानकारी हो अथवा नवजात बालिका को अपनी पुत्री होने का दावा करता है, तो वह संबंधित व्यक्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी/बाल कल्याण समिति, औरैया में 15 दिवस के अन्दर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करे। यदि कोई भी प्रार्थना पत्र/जानकारी प्राप्त नहीं होती है तो उपरोक्त के संबंध में बाल कल्याण समिति, औरैया द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 26 मार्च 26*अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लगी रही भारी भीड़*
कौशाम्बी 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 मार्च 26*दो लोग कर रहे थे झगड़ा बीच में बोल दी महिला दबंगों ने महिला के परिवार पर किया हमला*