औरैया 28 दिसम्बर *देवर देवरानी ने महिला को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर में मंगलवार की सुबह मकान के बटवारा को लेकर हुए परिवारिक झगड़े में देवर व देवरानी ने महिला को गाली- गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल जांच एवं इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
मोहल्ला भीखमपुर निवासी निशा देवी पत्नी किशनलाल मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर थी, तभी उसने अपने ससुर बाबूराम के द्वारा उसे मकान में कमरा नहीं देने पर एतराज जताया। इसी बात को लेकर निशा का देवर प्रेमचंद्र पुत्र बाबूराम एवं उसकी पत्नी निशा वाद-विवाद करने लगी। मामला इतना बढ़ा कि उपरोक्त देवर व देवरानी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
More Stories
गोवा8 अक्टूबर 26*दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन*
नई दिल्ली 8 अक्टूबर26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 8 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*