February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 27 मार्च *झूलते तारो ने छीन ली हंसती खेलती एक युवक की जिन्दगी*

औरैया 27 मार्च *झूलते तारो ने छीन ली हंसती खेलती एक युवक की जिन्दगी*

औरैया 27 मार्च *झूलते तारो ने छीन ली हंसती खेलती एक युवक की जिन्दगी*

*अधिकारियो के पहुचने के बाद ग्रामीणो ने उठने दिया शव*

*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रतनीपुर गांव में जानवरों के लिये चारा लेने गया युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। ग्रामीणो ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुये शव को नही उठने दिया। मौके पर पहुचे एसडीएम ने बिधुत विभाग से मुआवजा दिलाये जाने के दिये अश्वासन के बाद माने ग्रामीण।
क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर निवासी भुवनेश कुमार ( 19 वर्ष ) उर्फ भुल्ले पुत्र महेंद्र सिंह रविवार की दोपहर खेतो पर चारा लेने गया था। वही पास में रविन्द्र कुमार गांव के ही विजय सिंह के खेत से चारा ले रहा था। तभी रविंद कुमार ने चारा की गठरी उठवाने के लिये भुवनेश कुमार को आवाज दी। तो भुवनेश कुमार चारे की गठरी उठावने के लिये पहुँच गया था, और रविन्द्र के चारे की गठरी उठावाने लगा। तभी भुवनेश का सिर ऊपर उठा हाथ निकले हाई टेंशन तार से छू गया, और करेन्ट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुँच गये। भुवनेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा काटना शुरू कर दिया, और मौके पर अधिकारियो के आने के बाद ही शव को उठाने पर अड़े रहे । मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के साथ पहुचे एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से बात कर परिजनो को समझाया और विद्युत विभाग द्वारा मिलने वाला मुआवजा दिलाये जाने का अश्वासन देते हुये मनाया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम के लिये भेज दिया। उपजिलाधिकारी अजीतमल ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा मिलने वाला मुआवजे की कार्यवाही शीघ्र कराते हुये मृतक के परिजनो को मुआवजा दिलाया जायेगा। वही क्षेत्र में नीचे लटक रही विद्युत लाइनों के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियो को लिखित नोटिस देकर के दुरस्त कराने का कार्य किया जायेगा।

Taza Khabar