औरैया 27 नवम्बर *यात्री बस पलटने से चालक की मौत तीन गंभीर घायल*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में एक प्राइवेट यात्री बस बिधूना बेला मार्ग पर उसराह मोड के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी। जिसमें बस चालक की जहाँ दब कर ठौर मौत हो गयी। वहीं तीन यात्री भी गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने मृत चालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जबकि घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सेंफई रिफर कर दिया गया है।
शनिवार को एक प्राइवेट यात्री बस किशनी से सवारियां लेकर वाया बिधूना होकर बेला जा रही थी। जैसे ही बस उसरहा मोड के समीप पहुंची तभी एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकराकर सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे बस चालक पप्पू 60 वर्ष उर्फ आरआई पुत्र नन्दलाल निवासी किशनी जनपद मैनपुरी की दबकर दर्दनांक मौत हो गयी। जबकि यात्री विद्याराम 62 पुत्र मुन्नूलाल निवासी आदर्श नगर पावर हाउस बिधूना, रूपेन्द्र 40 बर्ष पुत्र विश्वनाथ पोरवाल निवासी सिरयावाँ थाना बेला जनपद औरैया, लालाराम 60 बर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी ककराह, तिर्वा जनपद कन्नौज गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाली बिधूना प्रभारी निरीक्षक शशीभूषण मिश्रा, थाना बेला प्र्भारी जीवा लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये, जहाँ जेसीबी की मदद से बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बिधूना में भर्ती कराया। पुलिस म्रतक मिनी पीजीआई सेंफई रिफर कर दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।