औरैया 27 नवंबर *स्वामी ब्रह्मानंद जयंती पर होगा भव्य समारोह*
*औरैया।* आगामी 4 दिसंबर दिन रविवार को स्वामी ब्रह्मानंद जयंती के अवसर पर शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज नगला जयसिंह मुख्यालय औरैया के पास में 10 बजे रविवार को प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया अनुपमा सिंह निदेशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि आरपी सिंह अपर जिला जज, माननीय पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विधायक रेखा वर्मा बिधूना, वरुण ठाकुर वेबस्टर सुप्रीम कोर्ट, एसपी वर्मा चेयरमैन वेदांता इंस्टीट्यूट, अतबल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, आलोक, जया ठाकुर बैरिस्टर सुप्रीम कोर्ट, सोबरन सिंह चुनाव प्रभारी, साक्षी महाराज, गौरव सिंह, आरपी शिक्षा विभाग आदि प्रमुख होंगे। इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए जिले में भ्रमण किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक रामकृष्ण ने बताया कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए जिले में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देने वालों में प्रमुख रूप से रामहेत राजपूत व रामकिशन फौजी हैं।
More Stories
बांदा 29 सितंबर 26*जल संसाधन विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे छायादार पौधे*
हरिद्वार 30 सितम्बर 26*में ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल: राहुल गांधी ने उजागर किया दिल्ली के बेला एस्टेट का सच,
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र बलात्कार के झूठे आरोप से पूरी तरह बरी: