औरैया 27 अगस्त *भोपाल में आकाश की शार्ट फिल्म ने तीन अवार्ड जीत लगाई हैट्रिक*
*अक्टूबर महीने में इसी फिल्म की स्क्रीनिंग रूस के ट्यूमेन सिटी में होगी*
*फ़ोटो परिचय।भोपाल में आवार्ड लेते आकाश*
*दिबियापुर,औरैया।* भारत सरकार की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था ‘विज्ञान प्रसार’ एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल के रविन्द्र भवन में 22 से 26 अगस्त तक आयोजित हुए 12वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्मोत्सव में गेल गांव दिबियापुर निवासी आकाश राजपूत की शॉर्ट फिल्म ‘माय लाइफ एज ए स्नेल’ को सर्वोच्च पुरस्कार गोल्डन बीवर सहित बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड मिला ।
दिबियापुर के गेल गांव निवासी शिक्षक जसवीर सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश राजपूत की शॉर्ट फिल्म ‘लाइफ एज ए स्नेल’ (घोंघे के रूप में जीवन) ने अभी हाल ही में बिहार में आयोजित हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड जीता । गोवा में आयोजित हुए इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता और भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित हुए 12वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्मोत्सव में तीन पुरस्कार जीतकर हैट्रिक लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आकाश राजपूत ने बताया कि अक्टूबर महीने में 9वें जीरोप्लस फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत इसी फिल्म की स्क्रीनिंग रूस के ट्यूमेन सिटी में होगी। अभी फेस्टिवल की ओर से इस फिल्म का रूसी भाषा में अनुवाद किया जा रहा है।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*