February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 26 मार्च ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 26 मार्च ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[3/26, 7:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *धोखेबाजी कर खाते से उड़ाई 39 हजार नकदी*

*पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ फफूंद थाने में मुकद्दमा*

*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी व्यक्ति को एक साईबर धोखेबाज ने मौसा बनकर फोन किया और उसके खाते में रुपये डालने को कहकर पहले उसने एक रुपया डाला बाद में पीड़ित के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए।पीड़ित ने फफूंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गाँव घासी का पुरवा निवासी शिवकुमार ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीस मार्च को एक फोन नम्बर से कॉल आई कहा , कि मैं तुम्हारा मौसा बोल रहा हूँ। तुम्हारे खाते में बीस हजार रुपये भेजना है। पहले एक रुपया डालकर चेक करना है। तब पीड़ित ने अपना खाता संख्या उसको भेज दिया धोखेबाज ने एक रुपया उसके खाते में भेजा। सफलता पूर्वक एक रुपया आ जाने के बाद पीड़ित के खाते से पहली बार पैतीस हजार रुपये और दूसरी बार चार हजार रुपये उस धोखेबाज ने निकाल लिए।कुल 39 हजार रुपये की चपत लगते ही पीड़ित के होश उड़ गये। पीड़ित ने धोखे से खाते से रुपये निकालने का प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक औरैया को देकर कार्यवाही की मांग की,एस पी के आदेश पर फफूंद थाने में धोखा धडी का मुकद्दमा लिखकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
[3/26, 7:46 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बीजेपी का झंडा लगाने पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष के साथ भाई ने की मारपीट*

*दिबियापुर,औरैया।* भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को अपने मकान पर बीजेपी का झंडा लगाना उस समय महंगा पड़ गया जब उनके सगे भाई ने ही इसका विरोध किया , और मण्डल उपाध्यक्ष सहित उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने उनके भाई को हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष श्यामू पुत्र राम सनेही निवासी इंदिरा नगर दिबियापुर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गत दिवस वह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। रात करीब दो बजे वह लौटकर आया , और अपनी बाइक गैलरी में खड़ी कर दी। उसका भाई रामू और वह एक ही मकान में रहते हैं। सुबह के वक्त वह अपने मकान में ऊपर के हिस्से में बीजेपी का झंडा लगा रहा था। जिससे नाराज होकर उसके भाई रामू ने गैलरी में खड़ी मेरी मोटरसाइकिल मे तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब मेरी पत्नी ने उसे मना किया, तो वह पत्नी को गाली- गलौज करने लगा। ज्यादा कहने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी। शोरगुल सुनकर जब मैं पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान मेरी पत्नी के गले से सोने की चेंन टूट गई , जो खोजने के बाद भी नहीं मिली। घटना को लेकर पुलिस ने रामू को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Taza Khabar