March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 26 अक्टूबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 26 अक्टूबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[10/26, 5:04 PM] Satya Prakash Bajpai Upaajtak: *_बिग ब्रेकिंग दिबियापुर_*

*_दुखद दिबियापुर के ग्राम ककराही के पूर्व प्रधान नीरज ठाकुर की संदिग्ध हालत में मौत_*

*_घर में अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए अस्पताल जहा डॉक्टरों ने किया गया मृत घोषित_*

*_त्योहार पर हुए असमय निधन से परिवार में मचा कोहराम घर की महिलाओ का रो रोकर बुरा हाल_*

 

*_पूर्व प्रधान नीरज ठाकुर के ककराही स्तिथ घर पर उमड़ने लगा लोगो का जमावड़ा_*
[10/26, 5:11 PM] Ram Prakash Upaajtak: *ओम नगर निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नोएडा में लगाई फांसी*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया। फिलहाल परिजन नोएडा के लिए रवाना हो चुके हैं।
मोहल्ला ओम नगर निवासी राकेश तोमर का 21 वर्षीय पुत्र अवधेश तोमर नोएडा में किसी विदेशी कंपनी में कार्य करता था। दीपावली त्योहार पर वह अपने घर आया था।मंगलवार को त्योहार मनाने के बाद वापस वह अपनी ड्यूटी के लिए चला गया। देर शाम उनके परिजनों को नोएडा से फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र अवधेश द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। जैसे ही यह जानकारी उन्हें मिली तो उनके होश उड़ गये और वह लोग रोने बिलखने लगे। सभी परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गये हैं। देर शाम तक युवक का शव औरैया आने की उम्मीद है।

Taza Khabar