औरैया 26 अक्टूबर *अपर जिलाधिकारी की सूझ बूझ से किसानों को मिली राहत*
*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो जाने के कारण सैकड़ों किसान परेशान थे। उनकी सैकड़ों एकड़ भूमि में बोई हुई फसलें नष्ट होने के कगार पर थी, तथा कई किसानों के घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए थे, उसी समय किसानों का एक दल अपर जिलाधिकारी कार्यालय ककोर मुख्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की मांग की। बिना किसी देरी के अपर जिलाधिकारी महेंद्रपाल ने किसानों के दु:ख दर्द को समझा और सिंचाई विभाग दिबियापुर को शीघ्र ही जल निकासी के निर्देश दिए।किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा किये गये इस कार्य की सभी किसानों ने प्रशंसा की है।क्योंकि समय से जल निकासी हो जाने से किसान रबी की फसल उगा सकेगें।इसके साथ ही किसानों ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है, कि किसानों के घरों के आस पास कीट नाशक दवा का छिड़काव किया जाए ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी न पनप सके।
More Stories
लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन*