औरैया 25 दिसम्बर *साक्षी ने ओवैसी को बताया गधा, कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी*
*दिबियापुर,औरैया।* औरैया जनपद के नगला जयसिंह पहुंचे उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी ने जनसभा में असुदद्दीन ओवैसी को गधा बताते हुए कहा कि वह हैदराबादी दाढ़ी वाला कहता था, राम मंदिर के निर्माण पर खून की नदियां बह जाएंगी। सांसद ने तल्ख़ लहजे में कहा कि मंदिर निर्माण हो रहा है, लेकिन एक खून का कतरा भी नही गिरा। उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता की सख्त जरूरत है।
चार बीबी चालीस बच्चे अब भारत में नही चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओ चिंता मत करो अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी है। चारो तरफ भाजपामय समाज हो रहा है। मोदी अवतारी पुरूष हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा आसमान में शान से लहरा रहा है। मोदी है तो मुमकिन है। हज़ारों सालों में मोदी जैसा व्यक्ति जन्म लेता है। इससे पूर्व उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की , व जिले के विकास के बारे में भी बताया। वहीं कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व सांसद साक्षी महाराज ने कार्यकर्ताओं को शाल व मालार्पण कर सम्मान किया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस का सराहनीय कदम: बैंकों की सुरक्षा के लिए विशेष निरीक्षण
कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे