औरैया 24 सितम्बर*त्योहारों के आते ही घटतौल व मिलावट खोरी शुरू*
*औरैया।* त्योहारों आते ही औरैया नगर क्षेत्र के इलाके में मिठाई की दुकानों पर घटतौली एवं मिलावट खोरी का धंधा जोरों से शुरू हो गया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। त्योहारों का दस्तूर निभाते हुए मिठाई की खरीद करनी पड़ती है। लेकिन दुकानदार महंगी मिठाई जो 400 से लेकर 500 रुपये किलो बिक रही हैं, उनमें डेढ़ सौ ग्राम का डिब्बा इसी भाव में मिठाईयां बेच रहे हैं। इसका विरोध करने पर ऑटो पार्ट्स व्यवसाई धीरेंद्र पांडे निवासी आवास विकास कॉलोनी औरैया की झड़प होमगंज स्थित एक प्रसिद्ध स्वीट हाउस विक्रेता से हो गई। उन्होंने उपरोक्त दुकान पर एक किलो मिठाई खरीदी, जिसमें डेढ़ सौ ग्राम का डिब्बा लगा दिया। जब उन्होंने मना किया कि 400 किलो खरीदेंगे हमें तो 150 ग्राम मिठाई कम मिल रही है। 150 ग्राम डिब्बे का वजन कम करना चाहिए, इस पर काफी विवाद हुआ। तमाम लोगों के आ आने पर उन्हें एक किलो मिठाई दी गई। उन्होंने कहा आज ग्राहक महंगाई मार झेल रहा है। इसके बाद घटतोली का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया समाजसेवी टीम बनाकर अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की जाएगी। जिससे आम नागरिक ठगी का शिकार ना हो। इस विवाद के समय अजय वर्मा, रामस्वरूप, शिवरतन, महेश, सुरेश, दीपक, नदीम सहित तमाम लोग आ गये।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान