औरैया 23 मई *क्रासिंग पर लगा जाम डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे राहगीर*
*आएदिन पूर्वी क्रासिंग पर लगता है जाम बढती दुश्वारियां*
*कंचौसी,औरैया।* औरैया रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर बजे ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने से वाहनों की कतार लग गई। राहगीर जाम में जूझते नजर आए।आएदिन जाम में लोगों को रोज घंटों जूझना पड़ता है।रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों को निकालने के लिए क्रासिंग बन्द किया गया तो क्रासिंग बंद होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते राहगीरों को आएदिन जाम के झाम से जूझना पड़ता है। दोपहर डेढ़ बजे तक यही स्थिति रही। लोग डेढ़ घण्टे तक तेज धूप में जाम में परेशान होते रहे। जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति ज्यादा बनी रही,दोपहर डेढ़ बजे स्थिति सामान्य हो सकी, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के चलते आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। भीषण जाम में रोजाना कई घंटों तक लोग परेशान होते हैं।स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया ट्रेनों के आवागमन ज्यादा होने से अधिकतर क्रासिंग बन्द रहती है, जिससे डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। आए दिन जाम लगने से जहां एक और आवागमन प्रभावित होता है वहीं दूसरी ओर जनमानस को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है।

More Stories
रोहतास14जून26*कोचस में ATM पर धावा: गैस कटर से काटकर लाखों की लूट, पुलिस टेप से सील हुआ Axis Bank ATM*
कानपुर नगर14जून26* ये हैं कानपुर की बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा*
पूर्णिया बिहार 14 जून 26 रक्तदान महाकल्याण – बूंद-बूंद से बनता है जीवन का सागर